{"_id":"64c93bbe3492ccac600f0756","slug":"cold-drink-merchant-strangled-to-death-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2386-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक व्यापारी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक व्यापारी की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
औरंगाबाद के गांव भंडोरिया निवासी आकाश की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं। - संवाद...
औरंगाबाद। कोल्ड ड्रिंक व्यापारी की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रात करीब नौ बजे औरंगाबाद स्थित दुकान बंद कर वह साइकिल से अपने गांव भंडौरिया लौट रहा था। रास्ते में खाजपुर-असरकपुर के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने उसका गला रेत दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। पुलिस का दावा है कि उसे अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
बताया गया कि डेयरी पर दूध डालकर लौट रहे खाजपुर के ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त भंडौरिया निवासी बलवंत जाटव के सबसे छोटे बेटे आकाश (23 वर्ष) के रूप में की। वह औरंगाबाद के पवसरा रोड पर कोल्डड्रिंक की दुकान करता था। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि आकाश की रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई मिली है। रीढ़ की हड्डी पर धारदार हथियार के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले हमलावरों ने पीठ पर वार किया। असफल होने पर उसकी गर्दन काट दी।
आकाश की जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे यह तो साफ है की हत्यारों का मकसद सिर्फ और सिर्फ उसकी हत्या करना ही था। कातिलों ने मोबाइल, पैसे ओर अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। आकाश की साइकिल पर थैला टंगा था, वह भी वहीं मिला है। आकाश की हत्या के शोक में औरंगाबाद के आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। पूर्व चैयरमैन राजकुमार लोधी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, युवा अध्यक्ष नरेश वर्मा ने मृतक के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अनामिका शुगर मिल के मोड़ से लेकर खाजपुर गांव तक जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, उन सभी की फुटेज लेकर पुलिस उसे खंगाल रही है। देर रात पुलिस ने खाजपुर जंगल से बीटीएस भी उठाया है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले आकाश की एक रिश्तेदार युवती से स्कूल से लौटते समय छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद आकाश और उसके परिजनों ने आरोपियों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पुलिस घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
जाम की आशंका पर फोर्स रहा तैनात
दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को औरंगाबाद लेकर आएंगे और यहां रास्ता जाम करेंगे। सूचना पर एसओ तीन गाड़ी फोर्स लेकर बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर पहुंच गए। परिजनों संपर्क कर अगौता होकर शव को निकलवाया। पुलिस ने शव अपनी मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार कराया।
परिजनों की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पड़ोसी गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी