फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CMO will see patients

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज भी देखेंगे सीएमओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
CMO will see patients
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज भी देखेंगे सीएमओ
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य अफसर जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों का इलाज करेंगे। सीएमओ ने स्वयं सहित 13 स्वास्थ्य अफसरों का शेड्यूल जारी कर दिया है। डिप्टी सीएमओ समेत सात अफसर सप्ताह में शुरू के तीन दिन और सीएमओ समेत छह अफसर सप्ताह के अंतिम तीन दिन मरीजों का इलाज करेंगे।
शासन ने प्रशासनिक पदों पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सप्ताह में तीन-तीन दिन सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी करने के आदेश जारी किए थे। शासन की मंशा थी कि विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सरकारी चिकित्सालयों में सप्ताह में तीन दिन चिकित्सीय सेवा दिए जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनकी लगी ओपीडी में ड्यूटी
अफसर का नाम/पदनाम ड्यूटी के दिन
एसीएमओ डॉ. भूदेव प्रसाद सोमवार, मंगलवार व बुधवार
एसीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार सोमवार, मंगलवार व बुधवार
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव सोमवार, मंगलवार व बुधवार
एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार सोमवार, मंगलवार व बुधवार
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पीपी सिंह सोमवार, मंगलवार व बुधवार
एसीएमओ डॉ. आलोक भार्गव सोमवार, मंगलवार व बुधवार
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज सिंह सोमवार, मंगलवार व बुधवार
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सभी अफसर ओपीडी में बैठकर मरीजों की समस्या सुनने के साथ उनका इलाज करेंगे। ओपीडी में आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी जाएगी। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed