फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clear way for rejuvenation bus

बस अड्डे के कायाकल्प का रास्ता हुआ साफ

Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clear way for rejuvenation bus
बस - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद नगर के पुराने बस अड्डे के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण कार्य पर पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी थी। फिलहाल विभाग रोडवेज निगम को एनओेसी देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि शासन की ओर से विगत वर्ष नगर के पुराने बस अड्डे के कायाकल्प को दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस कार्य की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई थी। विभाग ने नक्शा बना लिया था और बस अड्डे के पुराने भवन को गिराकर नए सिरे से कार्य भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इसी बीच पुरातत्व विभाग ने निर्माण कार्य पर यह कह कर रोक लगवा दी थी कि बस अड्डे की जमीन में मजार है। इसलिए निर्माण कार्य नहीं हो सकता। ऐसे में मामला पुरातत्व विभाग के पाले में चला गया। इस कार्य में प्रशासन की भी मदद ली और जांच में सामने आया कि बस अड्डे की जगह में मजार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पुरातत्व विभाग की ओर से मुख्य मार्ग से 40 मीटर जगह छोड़कर निर्माण कार्य को हरी झंडी मिली थी। मगर एनओसी नहीं बन पाई थी, जो अब जल्द ही बन जाएगी और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed