फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   City, Shivmay, prepared for Jalabhishek

शिवमय हुई नगरी, जलाभिषेक की तैयारी पूरी

Mon, 01 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
City, Shivmay, prepared for Jalabhishek
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

जनपद बम-बम भोले के जयकारों के गुंजायमान है। सोमवार को शिवरात्रि के मद्देनजर जिले के सभी मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी की जा चुकी है।  रविवार को हरिद्वार से शिवभक्त झांकियों और जत्थों के संग अपने गंतव्य पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों का जाना-जाना जारी रहा। जिले में जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की गई जो रविवार शाम तक जारी रही। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त झांकियों और जत्थों के संग वापस अपने गंतव्य को लौटे। इस दौरान जिले के मार्गों पर बम-बम भोले की गूंज रही और भक्त नाचते-झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, खुर्जा में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। नगर स्थित हाइवे पर नेहरूपुर चुंगी, अगवाल फाटक, पालिटेकिभनक के सामने आदि स्थानों पर बने कांवड़ शिविरों में कांवड़िए भोजन और विश्राम के बाद अपने क्षेत्र में रवाना हो रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के प्राचीन मंदिर सिद्धेश्वर नाथ समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, सिकंराबाद में हरिद्वार के गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से पूरा शहर हर-हर बम-बम की ध्वनि से गूंज उठा। जगह-जगह लगे शिविरों में कांवड़ियों का भारी हुजूम दिखाई दिया। जहां उनके ठहरने और जलपान की पूरी व्यवस्था की गई थी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। सोमवार को जगह-जगह शिवालयों पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed