फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child dies after being strangled; father arrested while on his way to dump the body in a river

Bulandshahar News: मासूम की गला दबाने से मौत, शव नदी में फेंकने जा रहा पिता गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ला में बृहस्पतिवार शाम को शराब के नशे में पिता इमरान पर गला दबाकर डेढ़ वर्षीय मासूम अदनान की हत्या करने का आरोप है। वह शव को काली नदी में फेंकने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लोगों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहासू के पठान टोला मोहल्ला निवासी अदनान की मां समीम ने बताया कि उनका डेढ़ साल का बेटा और सौतेली तीन बेटियां साथ रहतीं हैं। आरोप है कि उनके पति इमरान को शराब की लत है, जो कुछ काम नहीं करता था। इसी के चलते आए दिन घर में क्लेश होता था। बच्चों के पालन पोषण के लिए पीड़िता ही मजदूरी करती थीं और कभी-कभी भीख मांगकर घर में खाना लेकर आती थीं।
विज्ञापन

रोजाना की तरह बृहस्पतिवार दोपहर को इमरान शराब के नशे में घर आ गया और पत्नी समीम के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं उनका बच्चा और बेटियां भूख से परेशान थे। ऐसे में शाम करीब पांच बजे पीड़िता व दो बेटियां साथ में पड़ोस में खाना मांगने चलीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी वक्त आरोपी ने उनकी पांच साल की बेटी को पीटना शुरू कर दिया। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी और बचने के लिए शोर मचाया। वहीं, घर में मौजूद चारपाई पर सो रहा डेढ़ वर्षीय बच्चा अदनान आवाज से उठ गया और रोने लगा। आरोप है कि आरोपी ने अदनान का गला दबा दिया, जिसमें उसकी सांस रुक गई।
बच्ची ने आस-पास मौजूद पड़ोसी महिलाओं और मां को बुला लिया। तभी पीड़ित मां समीम व बेटियां भी वहां आ गईं। उनके आते ही आरोपी इमरान बच्चे को गोद में लेकर सीएचसी में पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी बदहवास हालत में बच्चे को काली नदी में फेंकने के लिए पैदल ही चल दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी इमरान गिरफ्तार कर लिया।

पहले पति को छोड़कर आईं समीम
पड़ोसी नाजिया ने बताया कि इमरान की पहली यह पहली पत्नी थी। जबकि समीम की इमरान से यह दूसरी शादी थी। पहले पति से समीम को तीन बेटियां जिया, सादिका और मोटी हंै। इमरान से समीम को बेटा अदनान हुआ। उन्होंने बताया कि इमरान शराब पीकर आए दिन हंगामा करता था। बताया कि इमरान समीम को लेकर किराए के घर में रहता था। लड़ाई के कारण डेढ़ साल में वह कई बार मकान बदल चुका है। आरोपी के पिता नई बस्ती पठान टोला स्थिति अपने घर पर रहते हैं। व्यवहार के कारण आरोपी को वह अपने घर पर नहीं रखते थे। पिछले काफी समय से चारों बच्चों का पालन पोषण समीम ही भीख मांगकर और मजदूरी करके करती थीं।


सीओ शिकारपुर दीपक तिवारी का कहना है कि पहासू कस्बा निवासी इमरान ने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed