फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chhath parv

दिहले असीस सुरुजदेव लीन्हीं अरघिया हमार...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chhath parv
वलीपुरा नहर पर छठ पर्व के दौरान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करती व्रती महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
दिहले असीस सुरुजदेव लीन्हीं अरघिया हमार...
विज्ञापन

बुलंदशहर। आस्था के महापर्व छठ का समापन बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस दौरान गंग नहर स्थित वलीपुरा घाट छठ मैया के जयकारों से गूंज उठा। अलसुबह छठ पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
छठ महापर्व को लेकर पिछले चार दिन से तैयारियां जोरों पर चल रही थी। गंग नहर वलीपुरा में शुक्रवार को मेला जैसा माहौल बन गया था। इस दौरान गत बुधवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर अर्घ्य देकर पूजन किया। इसके बाद कुछ श्रद्धालु घाट पर रुक गए तो अधिकतर अपने घरों को लौट गए। बृहस्पतिवार की अलसुबह ही श्रद्धालु छठी माता के गीतों को गाते दिहले असीस सुरुजदेव लीन्हीें अरघिया हमार...और जयकारे लगाते घाट पर पहुंच गए। पूजा के लिए सूप को फलों, सब्जियों और मिष्ठान आदि से खूब सजाया। जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो छठी माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और श्रद्धा से पूजा कर मन्नतें मांगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों को वापस लौट गए।
विज्ञापन

घाट पर स्थायी रूप से लाइट लगवाने का दिया आश्वासन
घाट पर श्रद्धालुओं के बीच सदर विधानसभा से भाजपा विधायक उषा सिरोही भी पहुंचीं। भाजपा नेता डॉ. दिग्विजय सिरोही, ज्योति, कमलकांत शर्मा, बिल्लू पंडित, निशांत, प्रशांत पहुंचे। सदर विधायक ने घाट पर स्थायी रूप से लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा कमेटी ने प्रशासन का जताया आभार
वार्षिक छठ महापर्व पूजा सेवा कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मिले सहयोग पर आभार जताया है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी, मंत्री कुशेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके प्रसाद, उपाध्यक्ष अजय पासवान आदि सेवा में जुटे रहे।

सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-संपन्नता की कामना
सिकंदराबाद। छठ महापर्व के चौथे दिन सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने सुख-संपन्नता की कामना की। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में कृष्ण तालाब मंदिर के तालाब में और औद्योगिक क्षेत्र स्थित बनाए गए जलाशयों में श्रद्धालुओं ने छठ की पूजा कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद ही व्रत का पारण किया गया। गोरखपुर निवासी संजय त्रिपाठी ने बताया कि छठ व्रत और छठ पूजा करने से छठ मैय्या का आशीष मिलता है और निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed