फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   chaudhary charan sing jayanti

भाजपाइयों को नहीं करने दिया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
chaudhary charan sing jayanti
भाजपाइयों को नहीं करने दिया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम भटौना में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर भाजपाइयों को माल्यार्पण नहीं करने दिया। विरोध करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। भाजपा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के लिए कोई प्रयत्न नहीं कर रही है।

कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। बाद में लोगों के समझाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शांत हुए। गांव भटोना निवासी विजय ग्रामोद्योग विकास संस्था के अध्यक्ष चौधरी महक सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह सभी के हैं। कुछ लोगों ने टोपी पहन रखी थी और उन्होंने नारेबाजी की। बाद में सभी दलों के नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने कहा कि भटौना में भाजपा कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण करने से रोका गया था। चौधरी चरण सिंह बड़े नेता थे। देश के सभी नागरिकों को नमन करने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed