फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   chath pooja

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
chath pooja
वलीपुरा नहर पर छठ पर्व के दौरान एक-दूसरे को सिंदूर लगातीं व्रती महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय...
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। मौसमी फलों व विभिन्न तरह के पकवान छठ मैया को अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समद्धि और संतान के वैभव की कामना की। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों के बीच छठ मईया के जयकारों की गूंज रही। बृहस्पतिवार उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। इसी के साथ व्रत भी खुल जाएगा।
छठ पर्व को लेकर गंग नहर पर बुधवार की शाम देवी गीतों के बीच मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। नहर के घाट की साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया गया। व्रती महिलाएं तीसरे दिन दोपहर बाद से ही परिवार समेत पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचने लगीं। घाट वाले रास्तों पर बहंगी लेकर जाने वालों की लंबी कतार दिख रही थी। शाम में नहर के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गन्ना, वस्त्र, नारियल, कद्दू, पपीता, केला आदि मौसमी फलों के साथ छठ मैया व भगवान सूर्य का पूजन किया। महिलाओं ने छठ माता के गीत गाए। बाद में आरती के साथ दीपदान किया।
विज्ञापन

घाटों पर रहा मेले जैसा माहौल
छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। नहर के घाट पर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने शाम को घाट से लौटकर घरों में कोसी भरने की रस्म निभाई। गन्ने से बनाए घरौंदे के बीच मिट्टी के हाथी के ऊपर चौमुखा दीपक जलाकर पारंपरिक पकवान और फल छठ माता को अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नहर पर छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी और पुलिस मुस्तैद रही। नहर के घाट पर डीएम सीपी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वलीपुरा घाट पर व्यापक व्यवस्था की गई। इस दौरान छठ पर्व कमेटी के पदाधिकारी बृजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. बीके प्रसाद, अजय पासवान, विनीत झा, कुशेश्वर यादव, एस कांत श्रीवास्तव आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

सिकंदराबाद और नरौरा में भी छठ पूजा का दिखा उत्साह
सिकंदराबाद/नरौरा। छठ पर्व की श्रंखला में तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने नगर के किशन तालाब मंदिर स्थित तालाब, औद्योगिक क्षेत्र में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए तालाबों में सूर्य देव को अर्घ्य दिया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में ठेकेदारी करने वाले बिहार निवासी पंकज सिंह ने बताया कि सूर्य षष्ठी का यह व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मान-सम्मान के लिए किया जाता है। वहीं, नरौरा के नरवर गंगा घाट पर अणु विहार कॉलोनी निवासी एवं नगर में रह रहे पूर्वांचल वासियों ने छठ पर्व पर बुधवार की सांय को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि व संतान के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed