{"_id":"67a63cc400c47ad2560b203b","slug":"challan-of-two-friends-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129237-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दोस्ती में मजाक करना पड़ा भारी...दो का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दोस्ती में मजाक करना पड़ा भारी...दो का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र में युवक को अपने दोस्त के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। युवक ने बाइक पर चलते हुए पैदल जा रहे दोस्त का फोन छीन लिया। दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो मामला दोस्ताना निकला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
नगर पुलिस को बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि डिप्टीगंज क्षेत्र में एक युवक का मोबाइल बदमाश लूटकर फरार हो गया है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरे का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पीड़ित युवक और उसका परिचित युवक आपस में मजाक करते दिखे। उसी दौरान युवक हंसते हुए उसका मोबाइल ले जाते हुए दिखाई दिया।
पुलिस ने सख्ती से पूछा तो सूचना देने वाले युवक ने आरोपी के दोस्त होने और गलत सूचना देने की बात कही। नगर पुलिस ने गलत सूचना देने पर आरोपी युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया। नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।