{"_id":"5717b5b94f1c1bb40f8b4594","slug":"centres-will-supply-drinking-water-for-24-hours-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई सेंटरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई सेंटरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल सप्लाई केंद्रों को 24 घंटा बिजली मिलेगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था से शहरों में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम के आदेश पर यह व्यवस्था सभी निकाय क्षेत्रों में की जा रही है। जैसे-जैसे तापमान का ग्राफ बढ़ रहा है, उसी क्रम में शहरों की पेयजल आपूर्ति चरमरा रही है।
विज्ञापन
शहरों में करीब 77 हैंडपंप और तीन नलकूप खराब हैं। इसी के मद्देनजर डीएम ने सभी निकाय अफसरों को जलापूर्ति के संबंध में खास दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि जहां जहां पानी की टंकिया हैं, वहां नलकूप को 24 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने वार्डवार साफ-सफाई का आदेश अफसरों को दिया है। इस संबंध में एडीएम वित्त आरके सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश के क्रम में विभागों को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही पेयजल सप्लाई केंद्रों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने लगेगी।
विज्ञापन