{"_id":"68cee3d305c6a3957a0b6111","slug":"ccsu-will-issue-further-instructions-for-admission-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140889-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रवेश के लिए सीसीएसयू करेगा आगामी निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रवेश के लिए सीसीएसयू करेगा आगामी निर्देश जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब शेष बची सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के आगामी निर्देश मिलने के बाद होगी। इसका कॉलेज और प्रवेश पाने वाले इच्छुक छात्र-छात्रा इंतजार कर रहे हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि जिले के 78 कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी तक कॉलेजों में स्नातक की पांच और परास्नातक में तीन मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी सीट रिक्त चल रही हैं। अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से आगामी निर्देश जारी किया जाएगा। उसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि अब प्रवेश प्रक्रिया 22 सितंबर के बाद ही शुरू होगी।
उन्होंने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि उनकी कक्षाओं का संचालन हो चुका है। वह अपनी-अपनी कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराएं साथ ही पढ़ाई में शामिल हों। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी है।