{"_id":"68b724159893aab0ad0308ce","slug":"ccsu-registration-process-completed-now-the-merit-list-will-be-prepared-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139843-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब तैयार होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब तैयार होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक की बची सीटों पर प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के पोर्टल पर चल रही पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अब प्रवेश के लिए मेरिट बनेगी लेकिन अभी तक इससे संबंधित निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
राजकीय, एडेड कॉलेजों और निजी कॉलेजों में करीब 40 फीसदी सीट अभी भी रिक्त चल रही हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए सीसीएसयू ने मंगलवार तक पोर्टल खोला था।
छात्र-छात्राओं को आवेदन में त्रुटि सही कराने मौका भी दिया गया। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू के पोर्टल पर बची सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया था।
अब कॉलेज मेरिट तैयार कर प्रवेश करेंगे। इसके लिए सीसीएसयू के दिशा निर्देशों का इंतजार है।