{"_id":"61798befce420d3e6f7ec1af","slug":"ccsu-admission-bulandshahr-news-gbd228448796","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी की दूसरी कटऑफ से पहले दिन हुए 150 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी की दूसरी कटऑफ से पहले दिन हुए 150 दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी की दूसरी कटऑफ से पहले दिन हुए 150 दाखिले
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ बुधवार को जारी कर दी है। इसके जारी होते ही कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिले के कॉलेजों में करीब 150 प्रवेश हो सकें। इस कटऑफ से छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश के लिए शनिवार तक का मौका है।
सीसीएसयू से संबद्ध जिले के एडेड और निजी कॉलेजों में पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में करीब चार हजार सीट हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए विवि की ओर से पिछले दिनाें पहली कटऑफ जारी की गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं में से करीब दो हजार ने अपने प्रवेश सुनिश्चित करवा लिए थे। विवि की ओर से दूसरी कटऑफ बुधवार को जारी की गई। इसके जारी होते ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कॉलेजों में प्रवेश करवाने के लिए बहुत कम छात्र-छात्राएं पहुंचे। नगर के आईपी कॉलेज समेत कई महाविद्यालयों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ, जबकि डीएवी पीजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में छह छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसी तरह जिले के अन्य कॉलेजों भी छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करवाया।
शनिवार तक होंगे दाखिले
विवि की ओर से पीजी कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। इस कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं को शनिवार तक का समय दिया गया है। संभावना है कि इस दिन तक होने वाले प्रवेश के बाद सभी कॉलेजों में सीटें फुल हो जाएंगी।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश गर्ग, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज