फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU admission

पहली मेरिट में 3000 से अधिक सीटों पर हुए दाखिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
CCSU admission
डीएवी पीजी कॉलेज मे प्रेवश के लिए आवेदन पत्र जमा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
पहली मेरिट में 3000 से अधिक सीटों पर हुए दाखिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में दाखिले के लिए जारी की गई पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। इस मेरिट के माध्यम से जिले के कॉलेजों में 3000 से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार या बुधवार को प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी की जा सकती है।
सीसीएसयू की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत तमाम कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट 28 सितंबर की रात्रि को जारी कर दी थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को पहले एक अक्तूबर तक प्रवेश के लिए समय दिया गया था। बाद में समय बढ़ाकर सोमवार तक कर दिया गया। सोमवार को प्रवेश के लिए आखिरी दिन होने के कारण कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की सुबह से लेकर शाम तक लाइन लगी रही। जिले में 100 से अधिक महाविद्यालय हैं, इनमें 12 एडेड कॉलेज शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों में लगभग 12 हजार सीटों पर प्रवेश होना है।
विज्ञापन

सोमवार को इस तरह हुए कॉलेजों में प्रवेश
1. अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी
बीए: 109
बीएससी: 127
2. डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर
बीए: 43
बीएससी: 05
3. डीएन कॉलेज गुलावठी
बीएससी: 29
बीए: 95
4. मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुलंदशहर
बीए: 09
बीकॉम: 04
5. आईपी पीजी कॉलेज बुलंदशहर
बीएससी: 111
बीकॉम: 82
6. एनआरईसी कॉलेज खुर्जा
बीए: 55
बीएससी: 09
बीकॉम: 07
8. गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
बीए: 10
बीकॉम: 12
8. एसबीएमटी कॉलेज खुर्जा रोड
बीए: 02
बीकॉम: 04
बीएससी: 02
9. राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर
बीए: 13
बीएससी: 03
बीकॉम: 03
10. डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई
बीए: 08
बोले छात्र-छात्राएं
पहले से की थी तैयारी
बीए में प्रवेश लेने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी और अब प्रवेश मिल गया है। प्रवेश मिलने के साथ अब कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी।
- करन राजौरा।
काफी समय से था इंतजार
कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए काफी समय से इंतजार था। प्रवेश लेने के लिए कई दिन से तैयारी कर रहा था और अब सोमवार को प्रवेश मिल गया। - रविंद्र कुमार।
आवेदन भरकर लिया दाखिला
विवि की पहली मेरिट में नंबर आते ही प्रवेश के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए आवेदन भरा और उसे कॉलेज में जमा करवाने के बाद प्रवेश मिल गया है। - रिषभ सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश मिलने से काफी खुशी
विवि की ओर से जारी की गई मेरिट में पहले प्रवेश के लिए एक अक्तूबर तक का समय दिया था, लेकिन मेरे कागजात पूरे नहीं थे। अब समय बढ़ने पर कागजात पूरे हो गए और प्रवेश मिलने पर काफी खुशी है। - काजल।

जल्द जारी होगी दूसरी मेरिट
विवि की ओर से जारी की गई पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब विवि प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी करेगा। यह मेरिट मंगलवार या बुधवार को जारी हो सकती है।
- डॉ. एनके दूबे, प्राचार्य, अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed