फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cashless fecilities in bus

रोडवेज बसों में कैशलेस सुविधा जल्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
cashless fecilities in bus
रोडवेज बसों में कैशलेस सुविधा जल्द
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब यात्रा के दौरान यात्रियों को खुले पैसे न होने पर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही परिवहन निगम की बसों में डिजिटल पेमेंट की योजना शुरू होने वाली है। योजना शुरू होने से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड से यात्री पेमेंट कर सकेंगे। पहले चरण में गाजियाबाद रीजन शामिल होने से जल्द ही चालक-परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप्र परिवहन निगम की बसों में अभी तक यात्रियों को नगद धनराशि देकर यात्रा करनी पड़ती है। इस दौरान खुले रुपये न होने पर कभी-कभी यात्री और परिचालकों को नोकझोंक का भी सामना करना पड़ जाता है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों को कैशलेस करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब इस मुहिम से जल्द ही उप्र परिवहन निगम भी जुड़ने जा रहा है। इसके लिए लखनऊ में टेंडर छोड़ा जा चुका है। नई योजना (डिजिटल पेमेंट) लागू होने से यात्री आसानी से टिकट की धनराशि जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

करना होगा क्यूआर कोड स्कैन
डिजिटल पेमेंट की सुविधा लागू होने से यात्री एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट आदि से यात्रा का शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर भी किराए की धनराशि परिचालक को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत
बसों में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू होने से काफी यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, रेजगारी (खुले पैसे) न होने से लोगों को मजबूरी में अपनी धनराशि परिचालकों के पास छोड़कर भी नहीं जाना पड़ेगा। अफसरों की मानें तो प्रदेश स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। क्यूआर कोड के अलावा कैशलेस भुगतान के लिए सभी तरह के कार्ड स्वीप करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकट वेंडिग मशीन खरीदने की तैयारी चल रही है।

गाजियाबाद रीजन की बसों में जल्द ही डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था शुरू होने वाली है। बुलंदशहर डिपो भी गाजियाबाद रीजन में है। यह सुविधा जिले के रोडवेज यात्रियों को भी मिलेगी। नई कंपनी को ठेका शासन स्तर से छोड़ा जा चुका है। जल्द ही परिचालकों को प्रशिक्षण देकर कैशलेस भुगतान के लिए मशीनें उपलब्ध करा दी जाएंगी। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed