{"_id":"586001b44f1c1b5221eeaea4","slug":"cash-will-not-be-difficult-to-face-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं आएगा कैश झेलनी होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं आएगा कैश झेलनी होगी मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
notebandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सोमवार को आरबीआई की ओर से कैश नहीं मिलेगा। ऐसे में बैंकों को तीन दिन पहले मिली करेंसी से काम चलाना होगा। कम कैश की परिस्थिति में आम आदमी को परेशानी पड़ेगी। वैसे भी तीन दिन के बद सोमवार को बैंक खुल रहे हैं। ऐसे में अन्य दिनों की तुलना में बैंकों में अधिक रश रहेगा।
तीन दिन पूर्व जिले को 35 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से करीब 25 करोड़ रुपये लोगों ने बैंक एकाउंटस ने निकाल भी लिए। अब बैंकों के पास 10 करोड़ रुपया बचा हुआ है। दो तीन करोड़ रुपया पुराना भी शेष है। कुल मिलाकर 256 बैंक शाखा और 200 एटीएम 12-13 करोड़ रुपये के सहारे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सामान्य दिनों में बैंकों में 200 से 250 रुपये रुपये का लेनदेन होता है। 13 करोड़ का वजूद आप खुद समझ सकते हैं। ऐसे में कैश आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। इस संबंध में लीड बैंक अफसर सतपाल मेहता ने बताया कि सोमवार को कैश नहीं आएगा मगर बैंकों के पास कैश है। लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
एटीएम खाली, लोगों को हो रही कैश की परेशानी
डीएम रोड ः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रविवार दिन भर कैश नहीं था। लोगों को उम्मीद थी कि बैंक कर्मचारी आएंगे और मशीन में कैश डालकर जाएंगे। लेकिन दिनभर एटीएम मशीन खाली रही।
रोडवेज अड्डा ः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर रविवार को दिनभर शटर गिरा रहा। लोग बड़ी उम्मीद से एटीएम पर कैश लेने के लिए आ रहे थे। लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
हापुड़ अड्डा ः आईसीआईसीआई बैंक ने भी लोगों को धोखा दिया। रविवार होने के चलते लोग खरीदारी करने निकले लेकिन एटीएम मशीन में कैश न होने के चलते उन्होंने जरूरी सामान की ही खरीदारी की।
स्याना अड्डाःपंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी रविवार को खाली रहा। लोग काफी देर तक लाइन लगाए खड़े रहे। जब कुछ लोगों ने कैश न होने की जानकारी दी तो लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।