फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   caramic layer

अब खुर्जा में बनेगी बुलेटप्रूफ जैकेट की सिरेमिक लेयर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
caramic layer
खुर्जा पॉटरी उद्योग - फोटो : KHURJA
अब खुर्जा में बनेगी बुलेटप्रूफ जैकेट की सिरेमिक लेयर
विज्ञापन

खुर्जा। अब सैनिकों की प्राण रक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की सेरेमिक लेयर पॉटरी नगरी में बनेगी। मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनने वाले अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट में यह लेयर लगाई जाएगी। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण होने से खुर्जा के उद्यमियों ने भी इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके लिए जल्द ही ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे।
पॉटरी नगरी की इकाइयों में सिरेमिक उत्पाद बनाए जाते हैं। रक्षा से संबंधित सिरेमिक के उत्पादों के निर्माण के लिए यहां के उद्यमियों से भी संपर्क किया जा रहा है। दरअसल अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट में डाले जाने वाला एक लेयर सिरेमिक से बनाया जाता है। ऐसे में उस लेयर को बनाने के लिए उद्यमियों से आवेदन मांगे गए हैं। पॉटरी उद्यमी दर्शन छतवाल ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट का सिरेमिक पार्ट बनाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट में ऐसे काम करती है सिरेमिक लेयर
बुलेटप्रूफ जैकेट दो लेयर में बनती है। सबसे ऊपर सिरेमिक लेयर होती है। उसके नीचे बैलिस्टिक लेयर लगाई जाती है। जब गोली बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराती है तो सबसे पहले सिरेमिक लेयर पर पड़ती है। सिरेमिक लेयर इतनी मजबूत होती है कि इससे टकराते ही गोली का आगे वाला सिरा टुकड़े-टुकड़े हो जाता है। इससे गोली की गति कम हो जाती है। वहीं सिरेमिक लेयर से टकराने पर गोली से भारी मात्रा में एनर्जी निकलती है। नीचे वाली बैलिस्टिक लेयर इस एनर्जी को सोख लेती है। इससे जैकेट पहने हुआ व्यक्ति बच जाता है या मामूली घायल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी बन चुके हैं फाइटर प्लेन के पार्ट
ब्रिटेन के जगुआर फाइटर प्लेन के कुछ पुर्जे भी खुर्जा की पॉटरी इकाई में तैयार किए जा चुके हैं। इससे देश की सुरक्षा को एक अहम तकनीक प्राप्त हुई थी। उद्यमियों का कहना है कि आगे भी रक्षा से संबंधित आर्डर मिलने पर वह बनाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed