फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   car falled in valipura canal, 4 injured.

वलीपुरा नहर में गिरी कार, चार गंभीर

Tue, 01 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 01 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
car falled in valipura canal, 4 injured.
डीएवी तिराहे पर मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने आए मेरठ निवासी की कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चिरौरा गांव थाना भवनपुरा जिला मेरठ निवासी योगेश कुमार (45) पुत्र वेद प्रकाश अपने बड़े भाई योगेंद्र (46), बेटे यश (15) और चिराग (12) के साथ कार में सवार होकर बुलंदशहर आए थे।
विज्ञापन


सोमवार रात डीएवी तिराहे के पास पलक मैरिज होम में शादी समारोह से चारों लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही उनकी कार वलीपुरा नहर के मोड़ पर पहुंची तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरी कार से चारों घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

मंगलवार दोपहर पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नहर से निकलवाया। अस्पताल में चारों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed