{"_id":"570156bc4f1c1b411ec81305","slug":"cancel-the-license-of-the-medical-stores-selling-banned-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस होगा रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पाए जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य और औषधि विभाग की टीम संयुक्त रूप से छापे मारेगी।
विज्ञापन
जिले में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है।
खुद स्वास्थ्य विभाग के अफसर मान रहे हैं कि बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाओं को महंगे दाम पर बेच रहे हैं। हाल ही में जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के पास से भी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
महिला मरीज ने स्वास्थ्य अफसरों को बताया था कि वह यह दवा जिला अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोरों से खरीदती है। छह रुपये के इंजेक्शन के बदले उसे 60 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसके बाद हरकत में आए सीएमओ ने औषधि विभाग के अफसरों को मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन