{"_id":"585d73214f1c1b1864e3c8f7","slug":"canara-bank-s-clever-finish-in-the-cache-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना के केनरा बैंक में कैश खत्म, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना के केनरा बैंक में कैश खत्म, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
notebandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैराफिरोजपुर में केनरा बैंक की शाखा में कैश समाप्त होने पर शुक्रवार को लोगों ने हंगामा किया। बाद में शाखा प्रबंधक के समझाने व वरीयता क्रम पर कैश देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही बैंक परिसर में लोगों की लाइन लग गई। बैंक खुलने पर प्रबंधन द्वारा लगभग 200 लोगों को साढ़े आठ लाख रुपये वितरित किए गए।
कैश समाप्ति पर लगभग दो दर्जन लोग वंचित रह गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें कैश नहीं मिला। बैंक प्रबंधक रामलाल सैमवाल ने लोगों को शांत किया व उनसे वाउचर लेकर सोमवार को बैंक खुलने व कैश उपलब्ध होने पर वरीयता के आधार पर कैश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक का कहना है कि ब्रंाच में पीछे से कैश आते ही मौके पर लोगों की भीड़ का आंकलन करके उसी क्रम में लोगों को कैश दिया जा रहा है। सोमवार को भी कैश बांटा जाएगा।
विज्ञापन
ककोड़ में हंगामे पर बंटवाया कैश
शुक्रवार को कैश नहीं मिलने पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़े लोग उग्र हो गए। लोगों ने बैंक में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को शांत करने के लिए मैनेजर ने कैश बंटवाने शुरू किया।
क्षेत्र निवासी असलम, मोनू, जावेद, हारून, पिंकू, विनोद मास्टर, कपिल, अमित, महिपाल, रविंद्र, आदि ने बताया कि कस्बे स्थित बैंक के बाहर घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल रहा है।
कैश नहीं मिलने पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आरोप है कि बैंक मैनेजर बैंक बंद होने के बाद रसूखदारों को कैश बांटता है। शुक्रवार को घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी कैश नहीं मिलने पर लोग हंगामे करते हुए बैंक के अंदर घुस गए। इस दौरान उनकी बैंक मैनेजर से नोकझोंक भी हुई।
हंगामा बढ़ता देख मैनेजर ने कैश बंटवाना शुरू कर दिया। सभी को 6-6 हजार का भुगतान किया गया। वहीं मैनेजर कमलेंदु कर्दम ने बैकडोर से कैश देने के आरोपों से इनकार किया है।
बैंक की पास बुक फाड़ने का आरोप, दी तहरीर
नगर निवासी रामकुमार सिंहल ने सैदपुर रोड स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी पर पास बुक फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। रामकुमार सिंहल के अनुसार वह शुक्रवार को बैंक से 10 हजार रुपये निकालने के लिए विड्राल फार्म भरकर लाइन में लगा था। जब उसका नंबर आया तो उससे कैश लिमिट चैक कराने की बात कही गई।
इस पर वह दूसरे काउंटर पर गया तो उसे बताया गया कि वह केवल छह हजार रुपये ही निकाल सकता है। तब उसने दूसरा विड्रॉल फार्म भरा तथा पास बुक व दूसरा विड्रॉल फार्म भरकर उसने कैशियर को दे दिया। रामकुमार के अनुसार उक्त कर्मचारी ने दोबारा कैश लिमिट चैक कराने के लिए दूसरे काउंटर पर भेज दिया।
कैशियर ने उससे लाइन में लगने को कहा, मैंने दोबारा लाइन में लगने से इंकार कर दिया। जिस पर कैशियर भड़क गया तथा उसने विड्रॉल फार्म व पासबुक फाड़ दी। रामकुमार सिंहल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।