{"_id":"68a474c43cc742e09f0a42b1","slug":"cab-driver-murder-revealed-in-bulandshahr-ajit-was-killed-in-protest-against-car-robbery-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, कार लूट के विरोध में किया गया था अजीत का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, कार लूट के विरोध में किया गया था अजीत का कत्ल
Tue, 19 Aug 2025 07:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:06 PM IST
सार
बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या और लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कैब लूट के विरोध में ड्राइवर अजीत की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कैब बुक की थी।
विज्ञापन
Cab driver murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कैब लूट के विरोध में ड्राइवर अजीत की हत्या की गई थी। कुलदीप और मोनू ने ग्रेटर नोएडा से अजीत की कैब को बुलंदशहर के लिए बुक किया था।
कुलदीप और मोनू ने छतारी थाना इलाके में अजीत के हत्या के बाद शव को फेंक दिया और कैब लूट ले गए थे। अजीत फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
एफआईआर में नामजद चारों आरोपियों का कत्ल से लिंक नहीं निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर कत्ल की वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। 16 अगस्त को युवक अजीत का शव थाना छतारी क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था।
विज्ञापन
बमनपुरी गांव में शनिवार सुबह मिला था गला रेता हुआ शव
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि पहासू दानपुर रोड पर बरौला गांव से 500 मीटर दूरी पर बमनपुरी गांव के अंतर्गत आने वाले खेत में एक शव पड़ा हुआ है। मृतक की गला रेत कर हत्या की गई थी।

पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की थी। मृतक की शिनाख्त अजीत निवासी गांव वाजिदपुर, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। इसके बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर मृतक अजीत के पिता राजेंद्र पाल सिंह व अन्य परिजन थाना छतारी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजीत नोएडा में टैक्सी चलाने का कार्य करते थे। उनके साथ अभय पाल सिंह, राहुल, रिंकू और पुनीत निवासी गांव वाजिदपुर जनपद फिरोजाबाद भी नोएडा में टैक्सी चलाते थे।
कुछ दिन पहले चारों आरोपियों ने अजीत के साथ नोएडा में मारपीट की थी। इसके बाद वह गांव आ गया था। वहां पर भी चारों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर अभय पाल, रिंकू, पुनीत और राहुल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इन चारों का इस हत्याकांड से कोई कनेक्शन नहीं मिला है।