{"_id":"622b82aaadcd7e55f05a8630","slug":"bus-service-bulandshahr-news-gbd2352650158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड और राजस्थान के लिए परिवहन सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड और राजस्थान के लिए परिवहन सेवा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और राजस्थान के लिए परिवहन सेवा बहाल
बुलंदशहर। जिले से राजस्थान और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विधानसभा चुनाव के चलते पिछले एक माह से रोडवेज बसों की कमी होने पर अन्य राज्यों के लिए संचालन बंद हो गया था। अब चुनाव संपन्न होने के बाद सभी रूटों पर परिवहन सेवा बहाल कर दी गई है।
बुलंदशहर डिपो से उत्तराखंड में हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश, देहरादून तो राजस्थान में भरतपुर और अजमेर के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है। पिछले माह विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों का अधिग्रहण होने पर अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में संबंधित स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब चुनाव संपन्न होने के बाद सभी रोडवेज बसें वापस लौट आई हैं।
उत्तराखंड और राजस्थान के लिए बंद चल रही रोडवेज बस सेवा पूर्व की तरह बहाल कर दी गई है। यात्री अब संबंधित राज्यों में आ-जा सकेंगे।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम, बुलंदशहर डिपो