फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bus for hariyana and rajasthan

हरियाणा और राजस्थान के लिए बसों का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bus for hariyana and rajasthan
हरियाणा और राजस्थान के लिए बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। हरियाणा और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। बुलंदशहर डिपो से हरियाणा और राजस्थान के लिए बुधवार से बसों का संचालन फिर से शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव के आदेश पर निगम के अफसरों ने संबंधित बसों के स्टाफ को अलर्ट कर दिया है।
बुलंदशहर डिपो में 105 बसें शामिल है। इनमें 87 निगम की और 18 अनुबंधित बसें प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए संचालित होती हैं। जनपद से दिल्ली आईएसबीटी, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, अजमेर, फरीदाबाद, गुड़गांव, बल्लभगढ़ के लिए प्रतिदिन सुबह को संचालन होता था, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने पर उप्र परिवहन निगम की बसों को राज्यों से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी बसें अपने राज्यों में ही विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों को आवागमन कराती रही। लेकिन बाहरी राज्यों में निगम की बसों का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानियों को देख 40 दिन पूर्व शासन द्वारा दिल्ली आनंद विहार और उत्तराखंड राज्य के लिए निगम की बसों का संचालन शुरू कर दिया था। अब कोरोना संक्रमण थमने पर शासन द्वारा दूसरे राज्यों के लिए बंद चल रही सेवा के संचालन से प्रतिबंध हटा लिया है।
विज्ञापन

मास्क पहनकर सफर करना होगा अनिवार्य
कोरोना संक्रमण को देखते हुए उप्र परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। डिपो प्रभारी एमएच काजमी ने बताया कि निगम की बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को सैनिटाइज कराने के साथ थर्मल स्कैनिंग की जाती है। साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। हरियाणा और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके लिए बॉर्डर पर जगह-जगह जांच की जा रही है। बिना मास्क यात्री मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और राजस्थान के लिए डिपो से प्रतिदिन एक-एक बसों का संचालन दोनों राज्यों के लिए किया जाता है। साथ ही हरियाणा डिपो की दो बसों का जिले में आवागमन होता है। दोनों राज्यों के लिए बुधवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। संबंधित स्थान पर जाने वाले यात्रियों को बसों का संचालन शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed