फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

पीएम-सीएम के अश्लील मीम शेयर करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम की तस्वीरों से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर शेयर करने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख यतेंद्र छोटे गहना ने कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मुनव्वर खान नाम के युवक ने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट किए थे। बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र छोटे गहना ने स्क्त्रस्ीनशॉट लेकर कोतवाली पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वादी ने जहां इन पोस्ट को देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

--------
बजरंग दल कार्यकर्ता यतेंद्र छोटे गहना की तहरीर पर मुनव्वर खान पुत्र गुलाम नबी निवासी खालौर के खिलाफ धारा 67 व 67 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed