फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

डिबाई में व्यक्ति की हत्या कर फूंक दिया शव, नहीं हुई शिनाख्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
डिबाई में व्यक्ति की हत्या कर फूंक दिया शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर-गालिबपुर लिंक मार्ग पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले उसकी हत्या की और उसके बाद मार्ग पर ही उसके शव पर पुआल डालकर जला दिया। जिससे कि उसकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जांच के लिये साक्ष्य एकत्र कर लैब भेजे हैं। वहीं, घटनास्थल पर शव के निकट 315 का एक खोखा और एक कारतूस व जमीन पर खून भी मिला है। पुलिस द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को अंधेरी रात में सुनसान स्थान देखकर जलाया गया है। साथ ही जले हुए शव के पास पुआल भी पड़ी हुई थी। शव करीब 80 प्रतिशत तक जल चुका था। इस कारण उसकी शिनाख्त करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एसपी देहात हरेंद्र कुमार सिंह व सीओ विक्रम सिह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा गया है। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि शव युवक का है शव पेट से जांघ तक पूरी तरह जला हुआ है।
विज्ञापन

---------
जनपद में हत्या के बाद शवों के साथ होती रही है निर्दयता
जनपद में हत्या के बाद शव के साथ हत्यारों के द्वारा निर्दयता करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। गत एक वर्ष के भीतर जनपद में ऐसे करीब आठ शव बरामद हो चुके हैं। जिनकी पहले हत्या की गई और फिर शव के साथ हत्यारों ने निर्दयता को अंजाम दिया। गत वर्ष देहात कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में एक महिला और एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ था। महिला का शव बोरे में बंद था और जली हुई अवस्था में था। दोनों ही शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा गत वर्ष ही नई मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला का सिरविहीन शव मिला था। उसका सिर व उंगलियां 24 घंटे बाद पुलिस को अनूपशहर क्षेत्र में एक पॉलिथीन में बरामद हुए थे। इसके बाद अगौता में करीब डेढ़ माह पूर्व एक अज्ञात शव के अवशेष बिटौरे से पुलिस ने बरामद किए थे। इसके बाद औरंगाबाद क्षेत्र में भी एक युवक का शव जली हुई अवस्था में मिला था। उसके चेहरे को बुरी तरह झुलसा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शिनाख्त न होने पर राजफाश होता है मुश्किल
बीते करीब एक वर्ष में जनपद भर में 16-18 अज्ञात शव बरामद हो चुके हैं। लेकिन, इन वारदातों के राज से अभी तक पर्दा पुलिस नहीं उठा सकी है। चूंकि किसी भी वारदात के राज को खोलने के लिए पुलिस का पहला कदम शव की शिनाख्त करना ही होता है। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस अभी तक इन वारदातों का राजफाश भी नहीं कर सकी है। साफ है कि बदमाश हत्याओं को अंजाम देने के बाद उनकी शिनाख्त पूरी तरह से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे कि पुलिस केवल शवों की शिनाख्त में ही उलझी रहे और वारदात के राज तक न पहुंच सके।
----------
मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। शिनाख्त होने पर ही घटना के राज से पर्दा उठ सकेगा। जल्द ही शिनाख्त कर राजफाश कर दिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed