{"_id":"5e24b8cf8ebc3e4b58684949","slug":"bulandshr-news-bulandshahr-news-gbd192588023","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पर चर्चा का आज होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पर चर्चा का आज होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण आज
बुलंदशहर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी विद्यालयों में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम में जिले के पांच विद्यार्थी भी मौजूद रहेंगे। इनमें कक्षा नौ की केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर की छात्रा मुस्कान चौधरी, आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की स्नेहा मल्होत्रा और शिकारपुर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल की माही गर्ग व 12वीं के छात्रों में केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर माध्यमिक विद्यालय ककोड़ की छात्रा रुपाली शर्मा और गुलावठी के लॉरेंस एकेडमी स्कूल का छात्र दीपांशु सिसौदिया शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि अपर राज्य परियोजना निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई विद्यालयों प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कक्षा छह से ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रसारण दिखाने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में उपलब्ध टीवी सेट को क्रियाशील करें और निर्बाध विद्युत व्यवस्था की जाए। जिन विद्यालयों में टीवी नहीं है, वहां पर विद्यालय निजी स्रोत से टीवी सेट किराए पर ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर, लैपटॉप पर भी प्रसारण देखे जाने की व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुने जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।