{"_id":"63680d68c55d4167b3136fa3","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd2473092176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सुधरी हवा की सेहत, खुर्जा में बढ़ा वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सुधरी हवा की सेहत, खुर्जा में बढ़ा वायु प्रदूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में सुधरी हवा की सेहत, खुर्जा में बढ़ा वायु प्रदूषण
बुलंदशहर। पिछले दिनों से बढ़ रहे एक्यूआई में रविवार को सुधार देखने को मिला। बुलंदशहर का एक्यूआई रविवार को जहां 183 मापा गया तो खुर्जा का एक्यूआई 217 मापा गया। एक्यूआई कम रहने से हवा की गुणवत्ता भी सुधरी है।
दिवाली से पहले शहर का एक्यूआई दो सौ से कम चल रहा था। जो 15 अक्तूबर से धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ और दो सौ के पार पहुंच गया। ऐसे में स्मॉग की चादर बढ़ने के पीछे खेतों में चोरी-छिपे जलाई जा रही पराली को भी वजह माना गया। 23 अक्तूबर से तीन सौ के पार पहुंचने पर लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को शहर की हवा के स्तर में सुधार होने से एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 183 तो खुर्जा सिटी का एक्यूआई 217 मापा गया। जबकि पिछले दिनों से खुर्जा सिटी का एक्यूआई बुलंदशहर से कम मापा जा रहा था। रविवार को इसका ग्राफ अचानक बढ़ने से हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि एक्यूआई को बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पराली जलाने वालों पर कार्रवाई हो रही है तो कूड़ा जलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।