{"_id":"5faad7608ebc3e9c033415cb","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd208489238","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी समेत कड़ी सुरक्षा में हुई मंडी परिसर में मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी समेत कड़ी सुरक्षा में हुई मंडी परिसर में मतगणना
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी परिसर में मंगलवार सुबह आठ बजे से सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। करीब 1100 पुलिसकर्मियों और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना संपन्न हुई। इस दौरान किसी को भी बिना पास अंदर एंट्री नहीं दी गई।
मंगलवार सुबह आठ बजे से नई मंडी परिसर स्थल में मतगणना प्रारंभ हुई थी, लेकिन तड़के ही मंडी परिसर क्षेत्र को स्याना अड्डे तक छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मतगणना स्थल पर पैरा मिलिट्री के अलावा स्थानीय पुलिस बल का कड़ा इंतजाम रहा। पर्यवेक्षक, डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव मतगणना स्थल और आसपास क्षेत्र में सुरक्षा की दिन भर कमान संभाले रहे। इसके अलावा मतगणना स्थल पर पांच क्षेत्राधिकारियों के अलावा आठ थाना प्रभारियों समेत 20 इंस्पेक्टर भी तैनात रहेे। मंडी परिसर के बाहर गेट से लेकर मतगणना कक्ष तक 50 उपनिरीक्षक, 60 हेड कांस्टेबल, 500 कांस्टेबल, दो महिला उपनिरीक्षक, 50 महिला कांस्टेबल, होमगार्ड तैनात किए गए थे। मतगणना स्थल के बाहर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 20 यातायात पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। वहीं, दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर मंडी के अंदर किसी को बिना पास के एंट्री नहीं करने दी गई। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया था।