फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: बार कोड स्केन करते ही खाते से निकल गए 25 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
बार कोड स्कैन करते ही खाते से निकल गए 25 हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जाल साजों के भेजे बार कोड को स्कैन करते ही पीड़ित के खाते से 25 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेरू निवासी इस्मालुद्दीन ने बताया कि वह किराए पर जेसीबी मशीन देता है। बृहस्पतिवार को एक फर्म के नाम से उसके पास फोन आया। कॉलर ने दो महीने के लिए जेसीबी मशीन किराए पर मांगी। किराए की राशि तय होने के बाद एक महीने का एडवांस देने के लिए कहा। जिसके बाद उसने फरीदाबाद से जेसीबी मशीन मंगा ली। शुक्रवार की सुबह कॉलर को फोन करने पर उसने कहा कि मेरा मैनेजर आपसे बात करेगा और एडवांस आपके खाते में ट्रांसफर कर रहा है। जिसके बाद उसके व्हाट्सएप पर खाते में 24999 रुपये ट्रांसफर करने का स्क्रीन शाट और बार कोड भेजा गया। कालर ने कहा कि आप बार कोड को स्कैन कर लें जिसके बाद आपके खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी। धोखाधड़ी की आशंका के चलते उसने बार कोड को स्कैन करने से मना किया तो कालर ने उसे किसी भी प्रकार ठगी नहीं होने के लिए आश्वस्त किया। बार कोड को स्कैन करते ही उसके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed