{"_id":"61b4f585b6e9f6467e4a7d3e","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2308743178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से ढाई लाख के जेवरात छीनकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से ढाई लाख के जेवरात छीनकर भागा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ से ढाई लाख के जेवरात छीनकर भागा युवक
सिकंदराबाद। ग्राहक बनकर आया युवक सराफ के हाथों से ढाई लाख रुपये के जेवरात छीनकर भाग गया। सराफ ने युवक का पीछा किया लेकिन वह गलियों में गुम हो गया। हालांकि आसपास के सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हो गई है।
सराफ गजेंद्र वर्मा ने बताया कि नगर के केसरीवाडा में उनकी दुकान है। शुक्रवार को एक युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया। उसने आभूषण दिखाने के लिए कहा। आभूषण देखने के बाद उसने पसंद किए और आभूषण को अलग रखने के लिए कहा। उसने अपनी माता को लेकर दुकान पर पहुंचने की बात कही। आरोपी ने करीब ढाई लाख के जेवरात पसंद कर अलग रखवाए। शाम चार बजे वह फिर दुकान पर पहुंचा और अपने पसंद किए गए आभूषणों के बारे में पूछताछ करने लगा। जैसे ही उसने अलग रखे आभूषणों की पोटली को उठाया, आरोपी उसके हाथों से पोटली छीनकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।