{"_id":"61a70d45bbc403580e1dfd33","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2302490148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी का वीडियो बनाने पर जेई पर जानलेवा हमला]टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी का वीडियो बनाने पर जेई पर जानलेवा हमला]टीम से मारपीट
विज्ञापन
विद्युत चोरी का वीडियो बनाने पर जेई पर जानलेवा हमला
सिकंदराबाद। विद्युत चोरी का वीडियो बनाने पर जेई पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने स्टॉफ के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जेई, स्टॉफ ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
अवर अभियंता निजामपुर विद्युत उपकेंद्र हिमांशु कुशवाहा ने बताया कि वह संविदाकर्मी हाकमीन, इमरान, राहुल, गांगा शरण के साथ मंगलवार दोपहर मोहल्ला झारखंडी में ओम पैलेस के पास बकाया बिल की वसूली के लिए गए थे। मोहल्ला निवासी युवक अपने छज्जे के नीचे मीटर से पहले मैन लाइन के केबल में कट कर विद्युत चोरी कर रहा था। जब वह वीडियो बनाने लगे तो युवक और उसके भाई ने आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बकायादारों की सूची को भी उन्होंने फाड़ दिया। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।