फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सेवानिवृत्त विंग कमांडर के खाते से निकाले 3.70 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सेवानिवृत्त विंग कमांडर के खाते से निकाले 3.70 लाख
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शातिरों ने सेवानिवृत्त विंग कमांडर के खाते से 3.70 लाख की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर के शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेवानिवृत्त विंग कमांडर है। उनका नगर के एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता है। उन्होंने एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड की सुविधा ले रखी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनके खाते से पहले बीस हजार की रकम निकलने का मेसेज आया और बाद में क्रेडिट कार्ड के जरिए 50-50 हजार की पांच व एक लाख की एक ट्रांजेक्शन कर फ्लिपकार्ट के जरिए निकाली गई। क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग स्थानों से शॉपिंग भी की गई। मेसेज आने पर उन्होंने बैंक शाखा के इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर अपने एटीएम व क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया। शुक्रवार को बैंक शाखा पहुंचकर डिटेल निकलवाई। पीड़ित ने बताया कि उनका एटीएम उनके पास है। कोतवाली पुलिस ने मामला साइबर सेल ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed