{"_id":"616b149c12a902121f52501e","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd227822667","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता मांगेराम त्यागी सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता मांगेराम त्यागी सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेता मांगेराम त्यागी सड़क हादसे में घायल
सिकंदराबाद। सड़क दुर्घटना में भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर चीफ सेक्रेटरी मांगेराम त्यागी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मांगेराम त्यागी ने बताया कि वह मानपुर निवासी अपने दोस्त सुरेंद्र चौधरी के साथ कार से शनिवार देर शाम गाजीपुर बॉर्डर जा रहे थे। जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो उनके बराबर में चल रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उनकी कार में साइड मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने कार में टक्कर मार दी। उनकी कार दोनों ट्रकों के बीच में फंसने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में चोट आई है, जबकि उनके साथी सुरेंद्र चौधरी को गुम चोट आई है। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि किसान नेता को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।