{"_id":"62cf15923a3e3c0aa50d6724","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2414792112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
जहर खाकर युवक ने दी जान
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला करनपुर में बुधवार शाम एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने जहर खाकर अपनी जान दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला करनपुर निवासी 27 वर्षीय प्रेमचंद की बुधवार शाम को जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छह भाईयों में सबसे छोटे मृतक युवक प्रेमचंद का करीब एक साल पहले विवाह हुआ था। उसका दो माह का एक बच्चा है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जहर खाकर आत्महत्या का सामने आ रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।