फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बिजली गिरने से छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से छात्र की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में बुधवार सुबह मकान की ऊपरी मंजिल पर खेल रहे दो बालक बिजली की चपेट में आ गए। जिनमें से एक बालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अगौता के गांव मीरपुर निवासी इमरान का आठ वर्षीय पुत्र समर और अपने एक वर्षीय फुफेरे भाई आतिश के साथ बुधवार सुबह करीब 9 बजे मकान की ऊपरी मंजिल पर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार समर स्टील की ग्रिल पकड़कर मकान के नीचे देख रहा था। इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली ग्रिल पर गिरी। बिजली ने समर ओर आतिश को अपने चपेट में ले लिया। जिस कारण दोनो गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि, मकान में रखे इन्वर्टर, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे फूंक गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उनको लेकर गांव अकबरपुर रैना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने समर की गंभीर हालत को देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को गांव ले आए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था समर
अगौता थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी छात्र समर दो छोटी बहनों में इकलौता पुत्र था। समर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां उसे याद कर बार-बार अचेत हो रही है। वहीं, अन्य परिजन भी उसे याद कर बिलख रहे हैं। समर गांव किसोली के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। सुबह बारिश आने पर वह मकान की छत पर चढ़कर नहा रहा था। परिजनों ने नहाने से मना किया, लेकिन दोनों बच्चे नही माने। यदि, समर परिजनों की बात मान लेता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। समर की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed