फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भ्रष्टाचार में सनोटा उपकेन्द्र का जेई निलंबित, खुर्जा डिवीजन से रहेगा संबद्ध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भ्रष्टाचार में सनोटा उपकेन्द्र का जेई निलंबित, खुर्जा डिवीजन से रहेगा संबद्ध
विज्ञापन

बुलंदशहर। अवैध लाइन शिफ्टिंग, राजस्व वसूली कम करने, ट्रांसफार्मर फुंकने की बढ़ती संख्या, बकाएदारों से कम वसूली, समेत तमाम आरोपों को लेकर सनोटा, शहजादपुर कनैनी उपकेन्द्र पर तैनात जेई रामजनक को निलंबित कर दिया गया है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन खुर्जा की ओर से आसफपुर एवं सनोटा उपकेन्द्र को जोड़ने वाली लाइन को अवैध तरीके से शिफ्ट करने का आरोप लगाने शिकायत की थी। इसके अलावा पूर्व विधायक बिजेन्द्र सिंह के साथ कई अन्य लोगों ने अमर्यादित आचरण और समय से समस्याओं का निस्तारण ने करने के आरोप लगाए थे। इसके चलते पावर कॉरपोरेशन की छवि धूमिल हो रही थी। इतना ही नहीं एसई गिरीश नारायण मिश्र का कहना है कि जेई द्वारा राजस्व की वसूली कम की जा रही थी। जिसके चलते मंडल में खराब प्रदर्शन चल रहा था। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। जिससे राजस्व हानि हो रही थी। एसई की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed