फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, सड़क किनारे फेंक गए आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, सड़क किनारे फेंक गए आरोपी
विज्ञापन

बुलंदशहर। विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह मारपीट की और उसे गंभीर हालत में मायके के समीप सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता का उसके परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया है। पीड़िता ने ननद के पुत्र पर छेड़छाड़ और ससुराल वालों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसका निकाह दिल्ली के युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दहेज में 12 लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति, सास, ननद, ननद का पुत्र और पुत्री समेत अन्य ससुराल वाले उसे भूखा रखकर मारपीट करते थे। उसके गर्भवती होने के बावजूद उसे मारा पीटा गया। कई बार जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि ननद के पुत्र द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया। 4 जुलाई को ससुराल वालों ने गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश भी की। साथ ही आरोपी उसे गंभीर हालत में एक वाहन में डालकर बुलंदशहर लाकर मायके के पास सड़क पर फेंक कर चले गए। देहात पुलिस ने आरोपी पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed