फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, 20 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, 20 घायल
विज्ञापन

अनूपशहर। बुलंदशहर राजमार्ग पर गांव बिरौली के निकट बुधवार तड़के अनूपशहर से गंगा स्नान के बाद जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और बुलंदशहर की ओर से आ रही बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलताशहर के निकट हुआ। जिसमें बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पौंडरी निवासी करीब 25 ग्रामीण मंगलवार रात को गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए अनूपशहर पिकअप वाहन में सवार होकर आए थे। सुबह चार बजे स्नान करने के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर वापस अपने गांव पौंडरी के लिए निकले थे। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जब बुलंदशहर रोड स्थित गांव बिरौली के निकट पहुंची तो सामने से आ रही बोलेरो कार से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के सामने के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बोलेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। बताया गया कि बोलेरा सवार लोग दिल्ली से बदायूं जा रहे थे। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त जिला बदायूं के कस्बा उसैत निवासी भगवान सिंह व उनके भतीजे आशीष के रूप में हुई। यह दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। जबकि, बोलेरो चालक आबुलेश निवासी उसैत जिला बदायूं समेत पिकअप सवार 22 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जहांगीराबाद और अनूपशहर के सीएचसी पहुंचाया। अनूपशहर से 11 व जहांगीराबाद से पांच घायलों को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। जिनमें से बोलेरा के चालक आबुलेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ये हैं घायल
हादसे में गांव पौंडरी निवासी महिला वीना (50), सविता राठी (45), सर्वेश (30), शंकुतला (45), रामेश्वरी (50), रामवती (55), रेखा (30),इंद्रवती (70) पवन (32), सोनल (30), सतेंद्र (35), मुन्नी (60), ब्रजेश (45), अर्चना (50), शिवा (10), कृष्णा (13), किरन देवी (19), संजय (20) और शिवम (22) निवासी गांव कुरैना थाना जहांगीराबाद घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत
अनूपशहर। थाना अहमदगढ़ के गांव असरौली का नगला निवासी मुकेश कुमार बुधवार सुबह अपनी पत्नी मालती देवी (50) के साथ बाइक से गुरु पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए अनूपशहर के लिए निकले थे। बताया गया कि जब वह अनूपशहर के गांव दौलताशहर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मालती देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पति को मुकेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed