{"_id":"62cf0b1a42dbea040e63b276","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2414783173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर 4.50 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर 4.50 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 4.50 लाख घरों में झंडा फहराया जाएगा। जिला प्रशासन 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। इसके लिए ब्लॉक, नगर निकाय व विभागवार लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है।
स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर इस बार स्कूल, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम के साथ ही तिरंगे का सम्मान करने की भावना को मजबूत करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों को भी जुटाया है। इन समूहों के माध्यम से ही हर घर में फहराने के लिए तिरंगे को तैयार कर पहुंचाया जाएगा। जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि तिरंगा झंडा समय पर तैयार हो सकें, इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। सभी को निर्देशित किया गया है कि तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाकर आम नागरिकों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक कर स्वेच्छा से घर पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।