फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

संपति के विवाद में देवर ने विधवा भाभी की हत्या कर दफनाया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
संपति के विवाद में देवर ने विधवा भाभी की हत्या कर दफनाया शव
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी विधवा महिला की हत्या कर शव को उसके देवर ने गांव के निकट एक खेत में दफन कर दिया। बताया गया कि महिला तीन दिन से लापता थीं। शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने देर शाम उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर ने संपति के कारण अपनी विधवा भाभी की हत्या कर शव को दबा दिया।
औरेया जनपद के विधूना थाना क्षेत्र के गांव तिलक नगर निवासी सीमा (45) की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व जहांगीराबाद के गांव कुरैना निवासी युवक मान सिंह के साथ हुई थी। बताया गया कि करीब 2 वर्ष सीमा के पति मान सिंह की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मृतका गांव में अकेली रह कर अपनी गुजर बसर कर रही थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसका फोन न मिलने पर मायके पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को मायके पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद थाना पुलिस ने मृतका के देवर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने बताया कि उसने सीमा की हत्या कर शव को गांव के निकट एक खेत में दबा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से सीमा की गला रेत कर हत्या की है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भाई की मौत के बाद उसका सीमा से संपति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने सीमा की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी देवर रामकुमार समेत कुल सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोट =
मामले में पुलिस ने शक होने पर आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि संपति के विवाद में उसने सीमा की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया है। शव को उसकी निशानदेही पर बाहर निकाल पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने पर हत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीबी चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed