फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अमरनाथ में बारिश में फंसे थे जिले के 12 लोग, सभी सुरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अमरनाथ में बारिश में फंसे थे जिले के 12 लोग, सभी सुरक्षित
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए जिले के दो सौ से अधिक लोग फिलहाल सुरक्षित हैं। तीन दिन पहले जिले के 12 लोगों का एक जत्था भारी बारिश के बीच फंसा था, लेकिन फिलहाल वह भी सुरक्षित हैं और लौटकर जम्मू पहुंच गए हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए विभिन्न ग्रुप में करीब 200 लोग गए थे। कुछ लोग निजी वाहन तो कुछ फ्लाइट से अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अमरनाथ में बादल फटने से 50 से अधिक टैंट बह गए थे। जिसके चलते जिले से यात्रा के लिए गए लोगों के परिजन भी परेशान थे। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित स्थानों पर हैं। नगर के डीएम रोड निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप में तीन महिला समेत कुल 12 लोग हैं। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण वह अमरनाथ में फंस गए थे, लेकिन फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया कि वह वापस लौटते हुए जम्मू पहुंच गए हैं और जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। वहीं अमरगढ़ क्षेत्र के आठ लोग यात्रा समाप्त करके जम्मू के बालटाल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed