फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। वहीं, अब चोरों ने नगर कोतवाली के मोहल्ला न्यू राजनगर में एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के न्यू राजनगर निवासी पीड़ित संजीव कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 जून को वह परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। उस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। उसकी अनुपस्थिति में चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। 13 जून की सुबह पड़ोसियों ने उसे फोन पर घटना की सूचना दी, जिस पर उसने घर आकर देखा तो अलमारी, बक्से, बैड आदि सामान खुला पड़ा था। चोर उसके घर से सोने की चेन, तीन जोड़ी कुंडल, लौंग, चांदी की तगड़ी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, 35 हजार की नगदी, होम थियेटर आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की सूचना पर डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के किसान का ट्रैक्टर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की गंगानगर कालोनी से मध्य प्रदेश के एक किसान का ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित नितिन शर्मा निवासी गांव सकराया थाना फूफ जिला भिंड (मध्य प्रदेश) ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उसका एक ट्रैक्टर गंगानगर कालोनी में खड़ा था। आरोप है कि बुधवार रात को उसके ट्रैक्टर को आरोपी जितेंद्र चौधरी निवासी गंगानगर, कर्णवीर सिरोही निवासी किसान टैफे एजेंसी चांदपुर रोड बुलंदशहर और गुलवीर सिंह निवासी सलौनी थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ ने चोरी कर लिया। देहात पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed