{"_id":"6276ab36f8ffd0637a014756","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd238042026","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आठ के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आठ के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। साथ ही खानपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर थाने का प्रभार अपने कार्यालय में वाचक के पद पर तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपा है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन सामान्य समायोजन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर किए गए हैं। बताया कि निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को खुर्जा नगर से हटाकर कोतवाली देहात बुलंदशहर का चार्ज सौंपा गया है। निरीक्षक संदीप कुमार सिंह को कोतवाली देहात से हटाकर खुर्जा नगर को थाना प्रभारी नियुक्त किया है। निरीक्षक किशोरी लाल को अरनिया थाने से हटाकर प्रभारी निरीक्षक अहार बनाया गया है। जबकि, उपनिरीक्षक सोमनाथ राय को अहार थाना से अरनिया थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक सचिन कुमार को सलेमपुर से जहांगीरपुर भेजा गया है। जबकि, उपनिरीक्षक संजेश कुमार को थानाध्यक्ष जहांगीरपुर से थानाध्यक्ष सलेमपुर नियुक्त किया है। खानपुर थाने से उपनिरीक्षक शत्रुघ्र यादव को लाइन भेजा गया है।