फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

24 घंटे बाद महिला का मिला शव, दो की तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
24 घंटे बाद महिला का मिला शव, दो की तलाश जारी
विज्ञापन

अनूपशहर। मुंडन संस्कार के लिए सोमवार को गंगा घाट पर पहुंचे एक परिवार के पांच लोगों के स्नान के दौरान डूबने के मामले में तीसरा शव महिला का मंगलवार को निकाला गया है। हादसे के बाद राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया है। दो अन्य लापता सदस्यों की तलाश में गोताखोरों व पीएसी प्लाटून लगातार अभियान चलाए हुए है।

बता दें कि अलीगढ़ जिले के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मुनींद्र अपने एक वर्ष के बेटे दक्ष के मुंडन संस्कार के लिए सोमवार को अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के बवस्टर गंगा घाट पर पहुंचे थे। मुंडन संस्कार कराने के बाद स्नान के दौरान मुनींद्र की 37 वर्षीय पत्नी शशि, 28 वर्षीय भाभी कल्पना देवी, मुनींद्र का 25 वर्षीय चचेरा भाई रवि, मुनींद्र की बहन नीरज व भांजा ऋतिक गहरे जल में चले गए और तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों व नाविकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद गोताखोरों ने 36 वर्षीय महिला नीरज निवासी गांव मिठौली थाना नौझील जिला मथुरा को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि नीरज के बेटे ऋतिक का शव गंगा से बरामद हो गया था। अन्य लोगों की तलाश में गंगा नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार दोपहर को गोताखोरों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही जलालपुर निवासी महिला कमला देवी का शव बरामद कर लिया है। लेकिन, अभी तक मुनींद्र की पत्नी शशि और उसके चचेरे भाई का कोई सुराग नहीं लगा है। जिनकी तलाश में गोताखोर और फ्लड प्लाटून की टीम लगातार अभियान चलाए हुए है।
विज्ञापन

कोट =
तीसरा शव मंगलवार को बरामद हुआ है। दो अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी नदी से बाहर निकाल लिया जाएगा। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed