{"_id":"627173707c64d9399533b6ce","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2378550111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 के निकट रविवार रात एक अज्ञात वाहन ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञान लोक कालोनी निवासी प्रभु सिंह (61) कुछ समय पूर्व ही बागपत जिले से पुलिस की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। ज्ञान लोक कालोनी में उन्होंने अपना मकान बनाया हुआ है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया कि रविवार को वह किसी काम से बागपत गए थे। लेकिन, वापस लौट कर घर नहीं पहुंचे। देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे के निकट पुलिस को सूचना मिली कि किसी वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।