{"_id":"627172de94f5d45e625ff818","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd237854865","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे सवा तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे सवा तीन लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे सवा तीन लाख रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी एक व्यक्ति को प्लॉट बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। प्लॉट न मिलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ उसे मारापीटा और कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी नरेश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 11 सितंबर 2015 को उसने यमुनापुरम कालोनी स्थित एक कंपनी के डायरेक्टर प्रभाकर से गांव टांडा में एक प्लॉट खरीदना तय किया था। प्लॉट की रकम किस्तों में दी जाती थी। पीड़ित के अनुसार उसने 60 हजार रुपये बतौर पेशगी देकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 45 किस्त देना तय कर लिया। 17 अगस्त 2017 तक उसके द्वारा कुल 3.12 लाख रुपये किस्तों में जमा कर दिए गए। उसके द्वारा आरोपी प्रभाकर से शेष रकम लेकर बैनामा करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी द्वारा बैनामा नहीं किया गया। उसके लगातार तकादा करने पर 24 अप्रैल 2022 को आरोपी प्रभाकर ने यमुनापुरम स्थित अपने मकान पर बुलाया, जहां उसके साथ आरोपी और उसकी पत्नी ने अभद्रता एवं मारपीट की। आरोपी द्वारा तमंचा उसकी कनपटी पर रखकर धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।