{"_id":"627172dd999cf17ab0043622","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2378547160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दबंग ने की महिला के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दबंग ने की महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर दबंग ने की महिला के साथ छेड़छाड़
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। नगर पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने तहरीर देकरं बताया है कि उसके गांव का तौसीफ आलम उस पर बुरी नजर रखता है। पीड़िता का आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 की दोपहर उसका पति काम पर चला गया। उसी दौरान आरोपी तौसीफ आलम ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान पति भी वापस आ गया, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसने थाना नगर कोतवाली में सूचना दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।