फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तीन बेसिक स्कूलों के 14 शिक्षकाें का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
तीन बेसिक स्कूलों के 14 शिक्षकाें का वेतन रोका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के तीन बेसिक स्कूलों के दो शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है, जबकि 14 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इन सभी शिक्षकों पर स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने, स्कूल में खड़ी घास न कटवाने और अनुपस्थित रहने का आरोप है। संबंधित एबीएसए की रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर स्थित बेसिक स्कूल में पिछले दिनों बच्चों से सफाई करवाने का मामला सामने आया था। इसकी जांच करवाई गई और क्षेत्र के एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक विजय प्रताप के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। जबकि शिक्षक यतेंद्र कुमार, कपिल शर्मा, भूपेंद्र राणा, आदित्य त्यागी, मनीष प्रसाद और शिक्षामित्र मीना राणा का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। गांव अमरगढ़ स्थित बेसिक स्कूल में समय पर विद्यालय न पहुंचने पर शिक्षिका नीलम कुमारी और अंशू के वेतन जारी करने पर रोक लगा दी है। इसी तरह गांव कपसाई स्थित बेसिक स्कूल में खड़ी घास न कटवाने के आरोप में स्कूल के प्रभारी हरीश चंद के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। जबकि शिक्षक भूदेव सिंह, प्रमोद कुमार, कुलदीप कुमार और सुनीता देवी के अलावा शिक्षामित्र हेमलता और शशी का एक माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी शिक्षक की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों को विभागीय नियमों का पालन करना होगा और समय पर स्कूल में उपस्थित होकर पढ़ाई के साथ अन्य काम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed