{"_id":"625b05ac64ed747f7b1ddad1","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2369979114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान में आयीं 150 शिकायतें, 18 को ही मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान में आयीं 150 शिकायतें, 18 को ही मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 150 शिकायतें, 18 का मौके पर निस्तारण
बुलंदशहर। 99 दिन बाद आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं हो सकी। शनिवार को सातों तहसील में आयोजित शिविर में कुल 150 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराईं, इनमें से 18 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विधान परिषद और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण आठ जनवरी से बंद चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार प्रसार न होने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं हो सकी। डीएम सीपी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने खुर्जा में समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 30 शिकायतों में से केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। जबकि सदर तहसील में एसडीएम मोनिका की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण किया गया।
डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई महिला
संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची एक गांव निवासी पीड़िता डीएम के समक्ष रो पड़ी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत करने पर उसे धमकी दी जाती है। कई बार एसडीएम, ब्लॉक, सीओ समेत अन्य अधिकारियों के कार्यालय में गई थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। डीएम ने तत्काल एसडीएम को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
बिजली के जर्जर तार बदलवाने की मांग
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मोनिका सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान गुलावठी निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत करते हुए बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
महिलाओं ने पुलिस पर लगाया फंसाने का आरोप
सिकंदराबाद। संपूर्ण समाधान में गांव बहोराबास की महिलाओं ने घरेलू विवाद में पुलिस पर जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया। गांव निवासी सुमन, आशा, चंचल, पुष्पा, अंजू, सीमा, प्रियंका ने बताया कि वह सभी घरेलू महिला है। चोला पुलिस उक्त सभी महिलाओं को मुचलका पाबंद कर दिया है। जबकि उनकी ओर से किसी प्रकार की शांति भंग की संभावना नहीं है।
जर्जर पेयजल की लाइन को बदलवाने की मांग
डिबाई। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान गिर्राज वार्ष्णेय ने शिकायत करते हुए पानी की पाइप लाइन जर्जर होने की शिकायत की। इस पर एडीएम ने तत्काल नगर पालिका ईओ को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पाइप लाइन बदलवाने की मांग की। एडीएम ने सरकारी भूमि व तालाबों पर अनाधिकृत कब्जे चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
तहसील प्राप्त शिकायतें निस्तारित
बुलंदशहर 11 02
खुर्जा 30 02
स्याना 25 02
सिकंदराबाद 07 02
डिबाई 54 05
शिकारपुर 11 03
अनूपशहर 12 02
कुल 150 18
कोट -
संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 150 शिकायतें में से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया है। शेष शिकायतों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
- सीपी सिंह, डीएम