{"_id":"61e316657aa38e3dcc28b17a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2327477118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। दिल्ली निवासी एक महिला के साथ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तीन वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसके गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिकारपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। लेकिन, पहले पति से उसका तलाक हो गया है, लेकिन अधिकतर वह दिल्ली में ही रहती थी। करीब तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव करीरा निवासी युवक संजीव से उसकी जान पहचान हुई। आरोपी संजीव पेशे से ड्राइवर है। जिसके बाद दोनों का एक दूसरे के यहां आना जाना शुरू हुआ। आरोपी ने उसके साथ मिलना जुलना शुरू कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया। उसने बताया कि वह जब दिल्ली होती थी तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर शिकारपुर ले आता था और उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान उसके कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद आरोपी उसे बदनाम करने और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर आए दिन 10-20 हजार रुपये की मांग करता रहता था। फोटो अपलोड करने के डर से वह उसे रुपए अदा करती रहती थी। इन तीन वर्षों में वह चार बार गर्भवती भी हुई तो हर बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बदनामी की बात कहते हुए आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। गत चार जनवरी को भी आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और शिकायत करने पर धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ शिकारपुर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।